जगदलपुर: कमिश्नर ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसे मद्देनजर रखते हुए जन समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।