कासगंज: गांव पीपल नगला में अराजक तत्वों ने मंदिर में प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
कासगंज क्षेत्र के गांव नगला पीपल में स्थित मंदिर में भगवान की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया अवलोकन करने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ अराजक तत्व नहीं चाहते की गांव में क्षेत्र में आपसी सौहार्द भाईचारा कायम रहे। और इसी के तहत षड्यंत्र कर पहले टीकमपुरा में अब नगला पीपल में यह घटना हुई।