सरधना: तहसील रोड बदहाली का शिकार, पूरी सड़क बड़े गड्ढों में तब्दील, सरकारी महकमा गहरी नींद में, किसी हादसे का इंतजार
सरधना नगर का प्रमुख और व्यस्ततम तहसील रोड इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा है। यह मार्ग जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीरों, दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिसर के सामने की यह सड़क नगर के महत्वपूर्ण वीआईपी मार्गों में शामि