जलडेगा: ओडगा में पीसीसी पथ निर्माण में लापरवाही का आरोप, विधायक से कार्रवाई की मांग
ओड़गा बाजारटांड़ के बिरसा मुंडा चौक से रेलवे स्टेशन तक बन रहे पीसीसी पथ निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को लेकर ग्रामीणों ने कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को बृहस्पतिवार को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि शिलान्यास के बाद जेसीबी से सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे रास्ता दयनीय हो गया है और आवागमन में भार