कांके: HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Kanke, Ranchi | Sep 18, 2026 HEC बाईपास रोड में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने रांची DC और SSP को कार्रवाई रोकने का निर्देश दिया है। अदालत ने अतिक्रमणकारियों को 31 दिसंबर तक स्वयं सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।