सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप मडुवाटांड परिसर में हाई मास्ट लाइट लगने पर समिति एवं स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. नीरा यादव का जताया आभार
झुमरी तिलैया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मडुवाटांड परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाए जाने पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। हाई मास्ट लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कमेटी एवं स्थानीय लोगों ने कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। हाई मास्ट लाइट लगने से अब धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही, रात के समय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि हाई मास्ट लाइट की सुविधा से आगामी पूजा आयोजन में भी श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी। लोगों ने विधायक डॉ. नीरा यादव के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनसुविधा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा कराकर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया है।
आभार व्यक्त करने वालों में संजय शर्मा, सुनील यादव, गन्दौरी रजक, अशोक यादव, रविन्द्र पांडे, जीतू गिरी, राजेंद्र मोदी, मनोज यादव , विकाश धनपत, धर्मेंद्र चौधरी, बैजू गिरी, तारक नाथ दत्ता, डब्लू दास, राहुल कापड़ी, विवेक सिन्हा, अरुण सिंह, अरविंद सिंह, अर्जुन सिंह, सोनू लोहानी अजय कुमार सहित वार्ड नं 27 एवं 28 के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हैं।