गोरौल: पीरापुर गांव: छात्रा हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती
रविवार की दोपहर 2बजे पीरापुर गांव में हुए छात्रा की हत्या मामले में रूपेश नामक अभियुक्त के घर कुर्की जप्ती किया गया । न्यायालय के आदेशानुसार गोरौल के सीओ अंशु कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति के साथ भगवानपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी , गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावे सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने पुलिस बलों की साथ किया कुर्की जप्ती