गोरौल: चैनपुर पुल के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से बाइक लूटी, पुलिस जांच में जुटी
बाईक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर पुल के निकट शुक्रवार की रात 8 बजे मुजफ्फरपुर से खजौल लौटने के दौरान एक व्यक्ति से बाईक लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल अध्यक्ष सुनील कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जांच पड़ताल किया।