गोरौल: NH-22 पर कावड़ यात्रा में 331 फीट लंबा कांवड़ बना आकर्षण, तीसरी सोमवारी पर गरीबनाथ में जलाभिषेक के लिए रवाना
मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 22 पर काँवर यात्रा में दिखा 331 फिट लंबा कांवड़ आकर्षण का केंद्र बना रहा। पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम पर जलाभिषेक करने के लिये कांवरिया शनिवार को शाम 5 बजे गोरौल से 100 कांवरिया 331 का काँवर लेकर जयकारे के साथ बाबा के नगरी मुजफ्फरपुर की ओर बढ़े। जिसे देखने बालों की भीड़ लगी रही।