जगदलपुर: शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पंडरी तरई तालाब निर्माण कार्य का कांग्रेस पार्षदों ने किया निरीक्षण
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों एवं पार्टी पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंडरी तरई तालाब के चल रहे निर्माण एवं गहरीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।