बिंदकी: चांदपुर थाने में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाने का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर में शुक्रवार को दिन में 11 बजे से फतेहपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जनसुनवाई की गई। लोगों की विभिन्न समस्याओं तथा शिकायतों को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने चांदपुर थाने का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय एवं बैरक का निरीक्षण किया।