भरतपुर: 21 जून को हनुमान बेनीवाल भरतपुर आएंगे, जाट आरक्षण को लेकर होगी हुंकार रैली
केंद्र में जाट समाज को आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर में 21 जून को हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। हुंकार रैली में सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचेगे। रैली में आरक्षण की मांग को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। हुंकार रैली में पहुंचने के लिए आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक ने समाज के लोगों को पीले चावल बांटे।