बैरसिया: भोपाल: निशातपुरा में डुप्लेक्स के नाम पर 14 लोगों से ₹25 लाख की ठगी
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 25 लाख रुपए में डुप्लेक्स बनाकर देने के नाम पर 14 लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। सभी से 25-25 लाख रुपए लेकर हड़पे गए हैं। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।