सादाबाद: मथुरा रोड पर सादाबाद शीतगृह के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
महावीर गली निवासी युवक नीरज उर्फ गामा पुत्र नारायण सिंह मथुरा की तरफ से वापस आ रहा था। सादाबाद शीतगृह के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है