जगदलपुर: जगदलपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजमहल पहुंचकर राजपरिवार के सदस्यों से की मुलाकात
मांई दंतेश्वरी जी के पूजा-अर्चना के पश्चात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजमहल पहुंचे। जहां उन्होंने महारानी भुवनेश्वरी देवी जी एवं राजपरिवार के सदस्यों से भेंट की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. प्रवीरचंद्र भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की ।