जगदलपुर: लालबाग मैदान से गरजे अमित शाह, कहा- नक्सली करें सरेंडर, अन्यथा सुरक्षाबल के जवानों से करना पड़ेगा सामना
आज लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर के विकास को बाधित कर रखा था ,जिसकी वजह से यहां के लोग सड़क ,बिजली और मोबाइल जैसी सुविधाओं से आजतक वंचित रहे । पर अब ऐसा नहीं होगा नक्सलियों को हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में आना होगा ।