शिवपुरी नगर: विधायक देवेंद्र जैन की पहल रंग लाई, गांधी चौक पर जाम से मिली राहत, कोर्ट रोड 12 फीट चौड़ी
शिवपुरी शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल कोर्ट रोड पर अब लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। गांधी चौक स्थित पार्क के पास यातायात में बाधा बन रहे विद्युत ट्रांसफार्मर को पीछे शिफ्ट कर दिया गया है। विधायक देवेंद्र जैन की पहल और विधायक निधि से 4.34 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद विद्युत विभाग ने यह कार्य पूरा किया।