Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। जिले में इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित होंगे। प्रात: 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों का आगमन व उदबोधन होगा। इसके बाद प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसी क्रम में प्रात: 6.40 से 7.40 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रात: 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राज्य शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत सुव्यवस्थित ढंग से विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी प्रतिभागी समय पर कार्यक्रम में पहुँचें और सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हों। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 17 जून को अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय-सीमा में पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारी भी योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, एडीएम श्री सी बी प्रसाद, एडीएम श्री अनिल बनवारिया, एडिशनल एसपी श्री जयराज कुबेर सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। #gwalior #YogDiwas

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 18, 2026

MORE NEWS

मुरैना जिला चिकित्सालय में नर्स और मरीज के परिजन के बीच विवाद, वीडियो वायरल

मुरैना। जिला चिकित्सालय में नर्स और मरीज के परिजन के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मोबाइल छीनने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप भी सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने नर्स से ड्रिप (बोतल) बदलने के लिए कई बार कहा, लेकिन आरोप है कि समय पर सुनवाई नहीं होने पर परिजन ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान नर्स और परिजन के बीच विवाद बढ़ गया।

वायरल वीडियो में नर्स पर मरीज के परिजन का मोबाइल छीनने की कोशिश करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो का दूसरा पक्ष और विवाद की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही विवाद के संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि की गई है। घटना की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मुरैना जिला चिकित्सालय में नर्स और मरीज के परिजन के बीच विवाद, वीडियो वायरल मुरैना। जिला चिकित्सालय में नर्स और मरीज के परिजन के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मोबाइल छीनने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने नर्स से ड्रिप (बोतल) बदलने के लिए कई बार कहा, लेकिन आरोप है कि समय पर सुनवाई नहीं होने पर परिजन ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान नर्स और परिजन के बीच विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में नर्स पर मरीज के परिजन का मोबाइल छीनने की कोशिश करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वीडियो का दूसरा पक्ष और विवाद की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही विवाद के संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि की गई है। घटना की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 18, 2026

अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बाल गृह के बच्चों के साथ शिक्षण, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र द्वारा आयोजित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम सत्र 2026-27 के तहत 15 जून से 19 जून 2026 तक श्री शिवाजी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अंतर्गत मां कैला देवी बालिका गृह के बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का आयोजन किया गया।
 "लर्निंग, केयरिंग एवं इंस्पायरिंग" की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सीखने, प्रेरित होने तथा उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान करना रहा।
 कार्यक्रम के प्रथम दिवस बच्चों के साथ संवाद एवं परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें उनकी रुचियों, सपनों, शिक्षा एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। युवा स्वयंसेवकों ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
 द्वितीय दिवस बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेलों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया।
 तृतीय दिवस "प्रकृति संरक्षण" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सभी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
 इस अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक क्षमता और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सीखने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
 सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने कहा कि हर बच्चे में असीम संभावनाएं होती हैं। आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करने की है। युवा स्वयंसेवकों के सहयोग से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
 कार्यक्रम में श्रीमती कीर्ति परमारच गंगा प्रजापति व ज्योति चौहान सहित अन्य स्वयं सेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बाल गृह के अधिकारी एवं कर्मचारी, मेरा युवा भारत केंद्र के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बाल गृह के बच्चों के साथ शिक्षण, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र द्वारा आयोजित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम सत्र 2026-27 के तहत 15 जून से 19 जून 2026 तक श्री शिवाजी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अंतर्गत मां कैला देवी बालिका गृह के बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का आयोजन किया गया। "लर्निंग, केयरिंग एवं इंस्पायरिंग" की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सीखने, प्रेरित होने तथा उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस बच्चों के साथ संवाद एवं परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें उनकी रुचियों, सपनों, शिक्षा एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। युवा स्वयंसेवकों ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय दिवस बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेलों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सहयोग की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया। तृतीय दिवस "प्रकृति संरक्षण" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सभी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजली कुमारी ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक क्षमता और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सीखने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने कहा कि हर बच्चे में असीम संभावनाएं होती हैं। आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करने की है। युवा स्वयंसेवकों के सहयोग से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में श्रीमती कीर्ति परमारच गंगा प्रजापति व ज्योति चौहान सहित अन्य स्वयं सेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बाल गृह के अधिकारी एवं कर्मचारी, मेरा युवा भारत केंद्र के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

नीट परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसएसपी ने लिया संयुक्त जायजा

21 जून को ग्वालियर के 25 परीक्षा केन्द्रों पर होगी

परीक्षा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए आवश्यक निर्देश

ग्वालियर में 21 जून को होने जा रही नीट परीक्षा की सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो गईं  हैं। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन  सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ग्वालियर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं नीट परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी श्री विनोद सिंह भी उपस्थित रहे।
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं गोपनीयता के साथ कराया जाए।
 कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में आवश्यक अमला तैनात रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिलाने, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात प्रबंधन भी प्रभावी ढंग से किया जाएगा ।
 उल्लेखनीय है कि 21 जून को ग्वालियर में 25 परीक्षा केन्द्रों पर नीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
 इस बार सरकारी वाहनों में बैंक से संबंधित परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न पत्र के बॉक्स कड़ी सुरक्षा के बीच में ले जाए जायेंगे। सरकारी वाहन में सीआरपीएफ व पुलिस बल, सीएस व अन्य संबंधित अधिकारी रहेंगे। प्रश्न-पत्र बॉक्स परिवहन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जायेगी। 
 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों, इनविजलेटर व अन्य स्टाफ को मोबाइल फोन, बैग एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकेंगे। साथ ही एडमिट कार्ड एवं एडमिट कार्ड में उल्लेखित आईडी कार्ड, पासपोर्ट साईज के दो एवं पोस्टकार्ड साइज के एक फोटो को ले जाने की अनुमति रहेगी। 
 नीट परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 5.15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। अपरान्ह 1.30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रवेश देने से पहले बारीकी से जांच की जायेगी। महिला व पुरुष परीक्षार्थियों के लिये अलग-अलग जांच (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था रहेगी। जांच के बाद सभी की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
#gwalior
#neetpreparation

नीट परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसएसपी ने लिया संयुक्त जायजा 21 जून को ग्वालियर के 25 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिए आवश्यक निर्देश ग्वालियर में 21 जून को होने जा रही नीट परीक्षा की सभी तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो गईं हैं। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ग्वालियर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं नीट परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी श्री विनोद सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं गोपनीयता के साथ कराया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में आवश्यक अमला तैनात रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश दिलाने, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात प्रबंधन भी प्रभावी ढंग से किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि 21 जून को ग्वालियर में 25 परीक्षा केन्द्रों पर नीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इस बार सरकारी वाहनों में बैंक से संबंधित परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न पत्र के बॉक्स कड़ी सुरक्षा के बीच में ले जाए जायेंगे। सरकारी वाहन में सीआरपीएफ व पुलिस बल, सीएस व अन्य संबंधित अधिकारी रहेंगे। प्रश्न-पत्र बॉक्स परिवहन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों, इनविजलेटर व अन्य स्टाफ को मोबाइल फोन, बैग एवं किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकेंगे। साथ ही एडमिट कार्ड एवं एडमिट कार्ड में उल्लेखित आईडी कार्ड, पासपोर्ट साईज के दो एवं पोस्टकार्ड साइज के एक फोटो को ले जाने की अनुमति रहेगी। नीट परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 5.15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। अपरान्ह 1.30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रवेश देने से पहले बारीकी से जांच की जायेगी। महिला व पुरुष परीक्षार्थियों के लिये अलग-अलग जांच (फ्रिस्किंग) की व्यवस्था रहेगी। जांच के बाद सभी की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। #gwalior #neetpreparation

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 18, 2026

ग्वालियर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को भव्य आयोजन 

ग्वालियर के साथ देश भर में 200 स्थानों पर होंगे आयोजन 

प्रधानमंत्री श्री मोदी नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से व्हीसी के जरिए करेंगे संबोधित 

ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन 

ग्वालियर, 18 जून 2026/ रोजगार सृजन, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को ग्वालियर में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्वालियर के साथ सम्पूर्ण भारत में 200 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 200 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। साथ ही योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। 
 ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में 19 जून को राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह विशिष्ट अतिथि व विधायक श्री मोहन सिंह राठौर के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों, उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों, नियोक्ताओं, श्रमिक संगठनों तथा 800 से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता रहेगी। 
 कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों एवं नियोक्ताओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले नियोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी भी दी जाएगी।
 क्षेत्रीय आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ग्वालियर श्री सत्य वर्धन गौतम ने बताया कि यह कार्यक्रम देशव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से रोजगार संवर्धन, सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार तथा औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले पात्र कर्मचारियों को 15 हजार रुपये तक की सहायता तथा अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का लक्ष्य आगामी दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करना है।
 श्री गौतम ने बताया कि ईपीएफओ ग्वालियर क्षेत्राधिकार में इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों और नियोक्ताओं को लगभग 3.98 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के विस्तार को नई गति मिलेगी। #gwalior Narendra Singh Tomar

ग्वालियर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को भव्य आयोजन ग्वालियर के साथ देश भर में 200 स्थानों पर होंगे आयोजन प्रधानमंत्री श्री मोदी नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से व्हीसी के जरिए करेंगे संबोधित ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन ग्वालियर, 18 जून 2026/ रोजगार सृजन, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को ग्वालियर में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्वालियर के साथ सम्पूर्ण भारत में 200 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 200 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। साथ ही योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में 19 जून को राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह विशिष्ट अतिथि व विधायक श्री मोहन सिंह राठौर के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों, उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों, नियोक्ताओं, श्रमिक संगठनों तथा 800 से अधिक लाभार्थियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों एवं नियोक्ताओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा, नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले नियोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी भी दी जाएगी। क्षेत्रीय आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ग्वालियर श्री सत्य वर्धन गौतम ने बताया कि यह कार्यक्रम देशव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से रोजगार संवर्धन, सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार तथा औपचारिक रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले पात्र कर्मचारियों को 15 हजार रुपये तक की सहायता तथा अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का लक्ष्य आगामी दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करना है। श्री गौतम ने बताया कि ईपीएफओ ग्वालियर क्षेत्राधिकार में इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों और नियोक्ताओं को लगभग 3.98 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के विस्तार को नई गति मिलेगी। #gwalior Narendra Singh Tomar

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 18, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप प्रात: 6 बजे आयोजित होगा। जिले में इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित होंगे। प्रात: 6 बजे से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों का आगमन व उदबोधन होगा। इसके बाद प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसी क्रम में प्रात: 6.40 से 7.40 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रात: 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राज्य शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत सुव्यवस्थित ढंग से विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी प्रतिभागी समय पर कार्यक्रम में पहुँचें और सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हों। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 17 जून को अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय-सीमा में पूर्ण करें। इसके साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारी भी योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव, एडीएम श्री सी बी प्रसाद, एडीएम श्री अनिल बनवारिया, एडिशनल एसपी श्री जयराज कुबेर सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। #gwalior #YogDiwas - Gwalior Gird News