व्यापार मंडल के निर्णय अनुसार मासिक पूर्णिमा अवकाश के अवसर पर 1 मई को गंगरार स्टेशन का संपूर्ण बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि हर माह की पूर्णिमा पर अवकाश रखा जाता है, जिसके तहत इस बार सभी व्यापारी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।