संवेदक से रिश्वत लेने के आरोप में जिला परिषद कार्यालय के कर्मी को कार्यालय से ही निगरानी विभाग की टीम द्वारा रिस्वत के पैसों के साथ रंगे हाँथ दबोच लिया गया है।मामले को लेकर बांका पहुंची निगरानी विभाग की टीम द्वारा जिला परिषद कार्यालय ने छपेमरी करते हुए दो कर्मी जागेश्वर मण्डल और ओमप्रकाश मण्डल को एक लाख 26 हज़ार घुस की रकम के साथ रंगे हाँथ गिरफ्तार कर लिया गया है।इस दौरान निगरानी की टीम द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव से भी पूछताछ की गयी।करवाई के बाबत निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि जिला परिषद का कार्य कर रहे संवेदक अवध बिहारी द्वारा पूर्व में कार्यालय की ओर से रिश्वत की मांग करने को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित जेई सुधीर कुमार,कर्मी जागेश्वर मण्डल,ओमप्रकाश मण्डल सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था,बाद में सत्यापन में मामला सही पाया गया था जिसको लेकर आज छपेमरी हुई जिसमें एक लाख 26 हज़ार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है
#बिहार #बांका Sheikhpura Sach News