खंडवा नगर: खंडवा: घंटाघर पर शराबी की करतूत, महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने की जमकर पिटाई
खंडवा घंटा घर स्थित गार्डन में महिला को परेशान कर रहे शराबी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिला के शोर मचाते ही भीड़ इकट्ठा हुई और शराबी को बाहर निकालकर बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। वह सड़क पर गिरा तो ट्रैफिक रुक गया। तभी एक अज्ञात शख्स ने आगे बढ़कर शराबी को साइड किया, जिससे यातायात बहाल हुआ। यह जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे के लगभग मिली है।