खंडवा नगर: खंडवा में दर्दनाक हादसा, बेटे के सामने ट्रक ने पिता को कुचला, चालक फरार
खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र में पंधाना रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पिता को टक्कर मारकर कुचल दिया। बेटा घायल पिता को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। यह जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग मिली है।