बास्तानार: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने बस्तर के खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन अत्यंत उत्साहजनक रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के उच्चाधिकारियों ने बस्तर अंचल के खिलाड़ियों के बीच पहुँचकर न केवल उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए सफलता के मंत्र भी साझा किए।