इंदौर: शाहिद पेट्रोल पंप के पास राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने आए तीन तस्कर पकड़े गए, लाखों रुपए की ड्रग्स बरामद
Indore, Indore | Dec 3, 2024 इंदौर खजराना पुलिस के हत्थे राजस्थान के 3 ड्रग्स पेडलर लगे हैं। पिछले दिनों खजराना पुलिस ने काजी की चाल में रहने वाले चार ड्रग्स पेडलर को पकड़ा था। उन्हीं ने पूछताछ में इन के नाम बताए थे। पुलिस ने जाल बिछाकर ड्रग्स सप्लाई के लिए बुलाकर दबोच लिया। जिसमें आरोपियों के नाम लक्की सुमन, रेहान अली उर्फ बाबर और सेजान उर्फ बिट्टू है, यह सभी राजस्थान के रहने वाले है।