बिछिया: बिछिया में अपर बूढ़नेर बांध के विरोध में जन आंदोलन, पेसा कानून उल्लंघन के ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप....!
बिछिया विकासखंड में अपर बूढ़नेर वृहद बांध परियोजना के विरोध में आयोजित जन आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान 14 जून रविवार दोपहर 12 बजे जन आंदोलन में शामिल ग्रामीण लोगों ने बताया कि परियोजना के निर्माण में पांचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम, वनाधिकार कानून और भूमि अधिग्रहण से जुड़े नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा l