बरवाडीह: डीएसओ लॉगिन में 6 महीने से राशन कार्ड आवेदन लंबित, प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे गरीब परिवार
राशन कार्ड नहीं तो योजनाओं का लाभ भी बंद, आखिर लंबित आवेदनों का जिम्मेवार कौन? बरवाडीह : डीएसओ लॉगिन में पिछले लगभग छह महीनों से नए राशन कार्डधारकों के आवेदन लंबित पड़े रहने से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। राशन कार्ड बनवाने के लिए दर्जनों आवेदक रोजाना प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।