नीमराना: कुतीना में सर्विस पिस्टल से फायरिंग, युवक हुआ घायल
नीमराना क्षेत्र के कुतीना गांव में मंगलवार को सर्विस पिस्टल से फायरिंग में युवक घायल हो गया। घायल अंकित उर्फ निपल (डाबडवास निवासी) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार राजस्थान पुलिसकर्मी दीपक ने बोलेरो में सवार युवक पर पीछे से फायर किया। गोली गाड़ी को पार करते हुए युवक के सिर को छूकर निकल गई।