नौगावां सादात: भीषण गर्मी में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से नौगांवा के लोग परेशान, बिजली घर पर किया प्रदर्शन
नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के गांव बीलना के सद्दाम नगर मोहल्ले के लोग आज बिजली घर पर पहुंचे और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया ग्रामीणों का आरोप है कि बीते एक माह से ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर में लगातार समस्या बनी हुई है जिससे लोग इस भीषण गर्मी में काफी परेशान हो रहे हैं।