भोगांव: 'लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहेगा', स्टेटस लगाकर बेवर निवासी युवक ने खुद को गोली मारी
इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर फिल्म के डायलाग लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा का स्टेटस लगाने के बाद युवक ने गोली मार ली। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कमरे से तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 35 वर्षीय अविवाहित आजम जयपुर में मजदूरी करते थे।