बारुन: बारुण में विकासशील इंसान पार्टी ने वीरांगना फूलन देवी की शहादत वर्षगांठ मनाई, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बारुण नगर पंचायत स्थित वेद व्यास आश्रम परिसर में शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी की ओर से वीरांगना फूलन देवी की शहादत वर्षगांठ श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण के बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखा।