अशोक नगर: प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप शुक्रवारे ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में किया दर्शन-पूजन
अशोकनगर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एड. रामस्वरूप शुक्रवारे शनिवार सुबह 11 बजे अशोकनगर आगमन पर उन्होंने जिला पदाधिकारियों के साथ भगवान श्री वाल्मीकि जी महाराज के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन एवं वंदन किया।