हरदोई: फतेहपुर जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को सेमरा चौराहे के पास पुलिस ने रोका
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2025 कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय और प्रदेश सचिव सुभाष पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों का जत्था फतेहपुर जा रहा था। वे हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड में मृतक परिवार से मिलने और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उन्हें सांत्वना व आर्थिक सहयोग राशि देने जा रहे थे।जैसे ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुरसा थाने के सेमरा चौराहे के पास पहुंचे रोक लिए गए।