हरदोई: मिशन शक्ति के तहत जिला कारागार में निरुद्ध महिला कैदियों को आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सुरक्षा का संदेश दिया गया
Hardoi, Hardoi | Oct 11, 2025 जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को मिशन शक्ति के तहत जेल अधीक्षक,उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर व कोतवाली शहर की मिशन शक्ति टीम द्वारा आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया।महिला बंदियों को आत्मरक्षा के उपाय, उनके विधिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, विभिन्न महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई ।