जांजगीर: उद्योगों पर करोड़ों का जल कर बकाया, अधूरी जानकारी के कारण जिला पंचायत में हुआ हंगामा
जांजगीर-चांपा जिले में उद्योगों पर करोड़ों रुपये का जल कर बकाया होने का मामला गरमा गया है। जिला पंचायत सदस्यों ने जल संसाधन विभाग पर सामान्य सभा में अधूरी और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद विभाग सही जानकारी नहीं दे रहा। सदस्यों ने उद्योगों पर कार्रवाई और बकाया राशि का पूरा विवरण मांगा है।