देहरादून: आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया, मॉक अभ्यास का लिया जायजा
उत्तराखंड के पांच जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन पहुंचे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचकर मॉक अभ्यास का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने बताया कि आपात स्थित से निपटने और आपसी समन्वय के साथ जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।