बेतिया से खबर है जहां बेतिया चनपटिया मुख्य मार्ग पर मेहदिया बारी के समीप आज मंगलवार, 20 जनवरी की शाम करीब 6 बजे एक ई-रिक्शा के पलट जाने से चालक समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों