ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल रेहला में रक्षाबंधन का उत्सव, प्रतियोगिताओं में निखरी बच्चों की प्रतिभा
*नमस्कार आप देख रहे हैं झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट**
*रेहला*
उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल, रेहला में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने रेहला स्थित सुप्रसिद्ध प्रकाश आई केयर पहुंचकर नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रकाश परिमल सर को राखी बांधी। इसके बाद छात्राओं ने सेंट्रल बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक सहित बैंक के अन्य कर्मचारियों को भी राखी बांधकर त्योहार की बधाई दी। सभी ने बच्चों को आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*प्रतियोगिताओं के विजेता:*
*मेहंदी प्रतियोगिता*
🥇 प्रथम: कुमारी प्रेरणा - कक्षा 10
🥈 द्वितीय: आलिया परवीन - कक्षा 9
🥉 तृतीय: अवनी तिवारी - कक्षा 10
*राखी मेकिंग प्रतियोगिता - सब-जूनियर*
🥇 प्रथम: शिज़ा खान - कक्षा 3
🥈 द्वितीय: आर्या तिवारी - कक्षा 3
🥉 तृतीय: अलीजा फातिमा - कक्षा 3
*राखी मेकिंग प्रतियोगिता - जूनियर*
🥇 प्रथम: अलीशा फातिमा - कक्षा 5
🥈 द्वितीय: रिया परवीन - कक्षा 4
🥉 तृतीय: रुचल कुमारी - कक्षा 4
*फोटो फ्रेम मेकिंग प्रतियोगिता*
🥇 प्रथम: रवि रंजन ठाकुर
🥈 द्वितीय: आर्यन शर्मा - कक्षा 6
*फ्लावर बुके मेकिंग प्रतियोगिता*
🥇 प्रथम: मानस राज - कक्षा 4
🥈 द्वितीय: आर्यन खान - कक्षा 3
🥉 तृतीय: आरुश कुमार शर्मा - कक्षा 5
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह "बाबूल सर" ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक सद्भाव और भाई-बहन के रिश्तों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य मनीष पांडेय के साथ शिक्षक शैलेश चौबे, प्रवीन प्रसाद, विकास पाण्डेय, शहनवाज आलम, गोविंद आजाद और शिक्षिकाएं मनीषा वर्मा, ज्योति सिंह, तनु वर्मा, परमिता गुप्ता, प्रतिभा शुक्ला, शिखा तिवारी, नीलू सिंह, प्रियंका शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा।
सम्पूर्ण कार्यक्रम आनंद और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
Garhwa, Garhwa | Aug 28, 2026