बरेली: दुष्कर्म केस में पुलिस की बड़ी लापरवाही, SSP अनुराग आर्य ने लिया एक्शन, दो दरोगा समेत 3 को किया सस्पेंड
बरेली में दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है। महिला उत्पीड़न के केस में सही धाराएं न लगाने और विवेचना में ढिलाई बरतने के आरोप में दो दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार, उपनिरीक्षक सचिन चौधरी और मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार शा