हमीरपुर: दरियापुर गांव में शराब ठेके से कैश चोरी कर भाग रहे युवक को पीआरबी ने दबोचा
क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में खेतों में सुनसान जगह पर संचालित देसी शराब ठेका से दोपहर में सेल्समैन के सो जाने पर एक युवक कैश चोरी करके भाग निकला। युवक को ठेके से भागते देखकर गांव के व्यक्ति ने पीआरबी को सूचना दी। पीआरबी ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को दबोचकर नगदी बरामद करके थाने में बंद किया है। दरियापुर गांव में देसी शराब का ठेका बस्ती से दूर खेतों में है।