नगरी: करैहा में गूंजा '12 साल बेमिसाल' का संदेश, कांकेर सांसद भी हुए शामिल
Nagri, Dhamtari | Jun 19, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम करैहा में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग रहे।