अम्बाला: नेशनल हाईवे 152 के पास हो रहा था राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, थाना सदर के एडिशनल एसएचओ ने आदर सहित किया झंडे का रेस्क्यू
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 अंबाला के रामदास नगर स्थित नेशनल हाईवे 152 के पास सरेआम कूड़े के ढेर में देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज को किसी शरारती ने लगा दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही थाना सदर से एडिशनल एसएचओ जय भगवान आए और उन्होंने आदर सहित झंडे का रेस्क्यू किया और पूरे मान सम्मान के साथ उसे अपने साथ ले गए।