अम्बाला: पीली कोठी के पास ई रिक्शा पलटने से चालक समेत तीन सवारियां हुईं घायल, इलाज के लिए पहुंचे शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 अंबाला से सवारियों को लेकर पंजाब सीमा की ओर जा रही ई रिक्शा आज सुबह 10 बजे पीली कोठी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वजह से चालक समेत तीन सवारियां घायल हो गईं। सभी घायल इलाज के लिए शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को वापस भेज दिया।