अम्बाला: गांव टुंडली में पुरानी रंजिश के चलते सरपंच के जेठ पर जानलेवा हमला, थाना पंजोखरा पुलिस कार्रवाई में जुटी
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 पुरानी रंजिश के चलते अंबाला के गांव टुंडली में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से लैस हो कर बीती रात सरपंच के जेठ पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले में जानकारी मिलने के बाद थाना पंजोखरा पुलिस घायल के बयान दर्ज करने शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।