अम्बाला: अंबाला की मेयर शक्ति रानी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गो के साथ मनाया होली का त्यौहार,पार्क में पिकनीक की,भावुक हुए बुजुर्ग
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 आज अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ किए गए वायदे को पूरा किया और सभी को अंबाला कैंट में बने सुभाष पार्क की सैर करवाई। इस दौरान मेयर शक्तिरानी शर्मा बस के माध्यम से सभी बुजुर्गों को लेकर सुभाष पार्क पहुंची और रंगारंग कार्यक्रम के साथ बुजुर्गों के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया।