अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर शहीदी दिवस मनाने के लिए पहुंचेंगे अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया, वीडियो जारी कर दी जानकारी
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 अंबाला में आज शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के धरना स्थल पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचने जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि वह भी शंभू बॉर्डर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचें।