मांडर: चान्हो में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 156 बूथों पर 14,091 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
Mandar, Ranchi | Jun 28, 2026 रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत चान्हो प्रखंड में 156 बूथों एवं 2 मोबाइल टीमों के माध्यम से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चान्हो में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, चान्हो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता कच्छप तथा...