मंडला: देवगांव संगम में बेटियों को बचाते हुए आरक्षक की नदी में डूबने से हुई मौत, दर्दनाक हादसा
Mandla, Mandla | May 4, 2026 देवगांव स्थित नर्मदा नदी और बुडनेर संगम पर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोमवार 12 बजे अपनी बेटियों को बचाने के प्रयास में एक आरक्षक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहगांव थाना में पदस्थ आरक्षक शिव परस्ते अपने परिवार के साथ देवगांव संगम पर नहाने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी बेटियां नहाते-नहाते अचानक गहरे पानी में चली गईं।