महोबा: श्रीनगर के बिलरही गांव में घर में घुसकर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन चोर, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलरही में बीती रात अज्ञात चोरों ने हरिचरण घर में घुसकर नगदी व जेवरात पार कर दिए। चोरी की वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन चोर मुंह पर सफी बांधे नजर आ रहे हैं। बक्सों से सोने की झुमकी, बच्चों की सोने की हाय, चांदी के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।