सिकंदराराऊ: 4 साल पूर्व एटा जिले में विवाहिता की हत्या के बाद, हत्यारे पति की निशानदेही पर नवापुर गाँव के पास दफन शव किया बरामद
4 साल पूर्व एटा के सहलऊआ की रहने वाली महिला चंद्रवती की उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और शव को हसायन थाना क्षेत्र के नवापुर के पास जंगल में आकर दबा दिया था। 4 साल बाद एटा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हसायन पुलिस की मदद से जमीन में दफन शव के कंकाल को जेसीबी की मदद से निकाल कर हाथरस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।