हरिद्वार: अलकनंदा होटल के सामने NH पर खड़ी गाड़ी में पीछे से मारी तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर, खुले एयर बैलून, कोई हताहत नहीं
शनिवार रात हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलकनंदा होटल के सामने खड़ी गाड़ी में पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस दौरान एयर बैलून खुलने से कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां पंजाब से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई हुई थी।